Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Tooth Brushing Best Techniques In Hindi

Tooth Brushing Best Techniques In Hindi  | Proper Techniques For Brushing Your Teeth What Is Best Technique For Brushing

ब्रशिंग , दांतो की देख -रेख की सबसे साधारण लेकिन अहम क्रिया होती है।  अधिकतर लोगों का मानना है कि अच्छा पेस्ट बस कर लेने से ही दांत साफ हो जाते हैं।  जबकि , दांतो की सफाई पेस्ट नहीं , ब्रश करता है।  पेस्ट सिर्फ दांतो पर रगड़ने और मलने के लिए बनाए गए हैं।  यह मुंह की दुर्गंध दूर कर ताज़गी का अहसास कराते हैं। पेस्ट करने से दांतो में चमक आती है और सड़न नहीं होती , ऐसा भी नहीं है। आवश्यक यह है कि आप ब्रश को किस तरह इस्तेमाल करते हैं। बात सिर्फ इतनी -सी है कि दांतो में भोजन जितना कम रहेगा,उसमे कीटाणुओ का संक्रमण उतना ही कम होगा और यह तभी हो सकता है जब दांतो की सफाई सही तरीके से की जाए। इसके लिए ब्रश और ब्रशिंग दोनों के बुनियादी तरीके पता होना बहुत आवश्यक हैं। 

1.. टूथब्रश ऐसा हो,जो आसानी से हाथों में आ जाएं और पकड़ भी अच्छी हो।  ब्रश हमेशा छोटे हेड वाला लें।  बहुत ज्यादा बड़े और चौड़े ब्रश को मुंह में चला पाना मुश्किल होता है। 

2..थब्रश हमेशा किसी विश्वसनीय कंपनी के ही लें।  इनका टैग जांच लें। इन पर ब्रश के ब्रिसिल्स की जानकारी दी गई होती है , जैसे -सॉफ्ट ,सुपरसॉफ्ट आदि। अपने मसूढ़ों को देखते हुए ब्रश का चुनाव करें। 

3.. ब्रिसिल्स यदि कड़े हों तो ब्रश करने से पहले कुछ समय के लिए टूथब्रश को पानी में डाल दें। पानी में डालने के बावजूद भी यदि ब्रिसिल्स कड़े हों , तो फोम वाले टूथपेस्ट का उपयोग करें। 

4.. हमेशा कैप लगे ब्रश का उपयोग करें।  इससे कीटाणुओ और जीवाणुओं का संक्रमण नहीं होता। 

5..  यह आपके ब्रश करने के उपयोग पर निर्भर करता है कि आपका ब्रश कितने समय चलेगा।  जब इसके ब्रिसिल्स टेढ़े हो जाएं तो इसे बदलें। 

6.. दांतों पर ताकरत से ब्रश न चलाएं इससे मसूढ़े ढीले पड़ जाते हैं। इन्हें हल्के हाथों से ऊपर नीचे गोल घुमाते हुए करें और नीचे वाले दांतो की सफाई करते समय ब्रश को नीचे से ऊपर की तरफ घुमाएं। जिससे दांतो के बीच के हिस्से की सफाई हो सके। 

7.. रात को सोते समय ब्रश करके सोएं।  सप्ताह में कम से कम दो बार डेंटल क्लॉस करें