Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

मक्खी भगाने के घरेलु उपाय और तरीके| Remedies To Get Rid Of Flies Naturally



1. मक्खियों को भगाने के लिए घर के बाहर गेंदे के पौधे लगाने चाहिए । गेंदे के फूलों की खुशबों से मक्खी   या मचछर घर के अंदर  नहीं आते । 

2. कपूर को जलाकर उसकी महक पुरे घर में करने से भी मक्खी भाग जाती है । 

3. किसी गहरे बर्तन में सिरका और डिटर्जेंट मिक्स करके घर के दरवाजों पर रख दें , जैसी ही मक्खियां इस मिश्रण की ओर attract होने लगती है वे उस में डूब जाती है और बाहर नहीं निकल पाती । 

4. ज्यादातर मक्खियां कचरे वाले डिब्बे के पास आती है यदि खीरे को काटकर कचरे वाली जगह पर रखने पर मक्खियां नहीं आती । 

5. लाल मिर्च पाउडर को किसी स्प्रे बॉटल में डालकर पानी मिलाकर पुरे घर में स्प्रे करने से मक्खियां भाग जाती है या मर जाती है । 

6. सेब में 8-19 लौंग को अटकाकर घर में रखने से मक्खियां कुछ ही देर में भाग जाती है । 

7. नीलगिरी का तेल, लेवेंडर का तेल, पुदीने के तेल का घर में छिड़काव करने से मक्खियां घर के अंदर नहीं आती । 

8. मक्खियों वाली जगह पर दालचीनी रखने से भी मक्खियां भागने लगती है ।

9. Fly Insect Killer Machine एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन होती है जो मक्खियों को उसमे फसा कर मार देती है ।

10. घर के दरवाजे के पास तुलसी का पौधा रखने से मक्खियां घर के अंदर नहीं आती । 

11. 1/2 कप गर्म पानी में 10-12 बूंदें lemongrass Oil की मिलाकर पुरे घर में स्प्रे करने से मक्खी नहीं आती । 

12. 1/2 कप Wine को 1 गिलास में डालकर मक्खियों वाली जगह पर रखने से मक्खी भाग जाती है |