Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Best Tips For A Better Life After 40

Best Tips For A Better Life After 40| 40+ Tips For Better Life In Hindi | Better Life Tips Over 40 In Hindi | Hindi Better Life Tips After 40 | Over 40 Better Life Hindi Tips | After 40 Hindi Tips Of Better Life

अक्सर 40 पार  होने पर हमें अहसास होने लगता है कि हमारी उम्र बढ़ रही है।  यह सही है कि बढ़ती उम्र को कोई नहीं रोक सकता है, यह प्रक्रिया तो निरंतर चलती रहती है लेकिन इस प्रक्रिया को हमें सुखद अहसास में बदलने का प्रयास करना चाहिए।  उम्र के बढ़ने पर निराश, कमजोरी या बीमारी नहीं बल्कि हम एक उल्लास, एक सफलता व ताजगी महसूस कर सकें , इसके लिए हमें स्वयं से प्यार करना होगा, अपनी जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी और अपने शरीर और अपने मन मस्तिष्क का  खुद रखना होगा।  सेहत भरे कुछ उपाय जिनसे आप सम्मान व उल्लास के साथ स्वयं को बढ़ता हुआ देखें 

*  शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संतुलित आहार की अहम  भूमिका है।  अपने भोजन में हरी सब्जियां , फल, ताजा रस, फाइबर आदि को शामिल करें।  दिन में कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पिएं। 

*  रिटायरमेंट , अकेलापन , काम न होना , अपने साथियों की मृत्यु , बीमारी , वित्तीय समस्या जैसी चीजें तनाव का बड़ा कारण बन सकती हैं , लेकिन इन सब चीजों को स्वयं पर हावी न होने दें।  अधिक समस्या होने पर काउंसलर की मदद लें और अपने करीबी दोस्तों को दिल की बात कहें। 

*  एक उम्र के बाद हमें लगता है कि अब हमें काम करना बंद कर देना चाहिए।  यहां तक सरकार भी आपको 60 
वर्ष का होने पर रिटायर कर देती है लेकिन यह धारणा आपके शरीर को और निढाल बना देती है। काम कभी न छोड़ें। 

*  व्यायाम व योग हमारे ह्रदय , फेफड़ो, हडिड्यों , मांसपेशियों व शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों को मजबूत कर, हमारी क्षमताओं को बढ़ाते है और हमें स्फूर्ति प्रदान करते हैं।  साथ ही हमें भी खेलकूद को बच्चों का खेल समझकर छोड़ नहीं देना चाहिए।  ये हमें तनाव और बोरियत से बचाते है और स्वस्थरखने में मददगार होते है 

*  किसी भी प्रकार की चोट लगने पर उसे अनदेखा न करें।  उसकी मेडिकल जांच करवाएं और पूरी तरह ठीक होने तक उसका ध्यान रखें।  यह न सोचे कि यह अपने आप ठीक हो जाएगी। 

*  नियमित रूप से अपना शारीरिक चैक अप करवाते रहें।  आपके डॉक्टर को आपके ब्लड प्रेशर, विटामिन्स  की जरूरतों , ह्रदय व अन्य महत्वपूर्ण अंगों का ख्याल रखने दें।  अपने खान पान व व्यायाम के बारे में भी सलाह लें। 

*  एक उम्र पार करने के बाद हम इन सब चीजों पर ध्यान देना बंद कर देते हैं।  हमें लगता है कि इन सब बातों के लिए हमारी उम्र नहीं रही , कोई क्या सोचेगा आदि।  लेकिन यह सोच गलत है।  खुद को मेंटेन करें। 

*  किसी भी प्रकार का नशा सेहत के लिए हानिकारक है।  यह हमारे महत्वपूर्ण व नाजुक अंगों को बुरी तरह से क्षति पहुंचाता है।  यह शौक किसी भी उम्र में सही नहीं हैं।