Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

पेट के कीड़ों के घरेलू नुस्खे और उपाय | Home Remedies For Intestinal Worms




1. 1 गिलास गाजर के रस में चुटकी भर काली मिर्च  मिलाकर नियमित सुबह पीने से पेट के कीड़े मर जाते है । 

2. 2 हिस्से दही में 1 हिस्सा शहद मिलाकर लेने से कीड़े मल के द्वारा बाहर निकल जाते है ।

3. नियमित 1 निम्बू का किसी भी रूप में सेवन करने कीड़े मर जाते है । 

4. प्याज का रस पीने से भी पेट के कीड़े खत्म  हो जाते है । 

5. छोटी हरड़ को खाली गर्म तवे पर भूनकर फिर देसी घी में मिलाकर तल लें और तलने के 1 घंटे बाद चबाकर पानी के साथ नियमित सेवन करने से फायदा मिलता है ।

6. मूली को उबालकर उसमे सेंधा नमक मिलाकर 2 चम्म्च सुबह पीने से काफी लाभ मिलता है । 

7. अनार के पत्तों का चूर्ण सुबह गाय की छाछ के साथ लेने से कीड़े मर जाते है ।

8. नियमित अदरक के सेवन जरूर करें इससे पेट में कीड़े पैदा नहीं होते । 

9. 1 गिलास छाछ में 2 ग्राम अजवाइन का पाउडर मिलाकर पीने से भी कीड़े मर जाते है ।

10. नियमित 1 चम्म्च तुलसी के रस का सेवन करें , कीड़े मर जायेगे । 

11. नीम की पत्तियों के रस में शहद मिलाकर 7 दिन तक लेने से कीड़े मर जाते है | 

12. 1 गिलास गर्म पानी में 2 चम्म्च करेले का रस मिलाकर 4-5 दिन तक पीने  से कीड़े खत्म हो जाते है ।

13. हर रोज लहसुन की 2-3 कलिया खाने से भी कीड़े नष्ट हो जाते है ।