Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

छिपकली भगाने के घरेलु उपाय और नुस्खे | How To Get Rid Of Lizards (Chhipkali )


1. घर के सभी कमरों में मोर का पंख लगाने से छिपकली घर से बाहर चली जाती है । 

2. घर में जहां पर ज्यादातर छिपकली दिखती है वहां पर २-३ गोली  फिनाइल की रखने से छिपकली भाग जाती है  ।

3. प्याज को घर के दरवाजे या जहां छिपकली ज्यादा दिखती है वहां पर टांगने से छिपकली खुद -ब- खुद बाहर चली जाती है । 

4. छिपकली वाली जगह पर अंडे के छिलके रखने से भी छिपकली भाग जाती है ।

5. छिपकली के स्थान पर लहसुन के रस का छिड़काव करने या लहसुन काटकर रखने से छिपकली घर से निकल जाती है ।

6. कॉफ़ी पाउडर और तम्बाकू पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर पानी में मिक्स करके छोटी - छोटी गोलिया बनाकर छिपकली वाली जगह पर रखने से छिपकली के खाने से छिपकली मर जाती है ।

7. काली मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर घोल बनाकर छिपकली वाली जगह पर स्प्रे करने से छिपकली भाग जाती है । 

8. बर्फ वाला पानी छिपकली पर स्प्रे करने से छिपकली भाग जाती है|