Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

How To Take Maximum Benefits Of Curd(Dahi) In Hindi

How To Take Maximum Benefits Of Curd(Dahi) In Hindi । Dahi Ke Fayde Hindi Mein | Yogurt Ke Fayde | Benefits Of Dahi | 

अक्सर लोगों के मन में यह दुविधा रहती है कि दही किस मौसम में खाएं , कब खाएं और किस रोग में न खाएं। आयुर्वेद में दही खाना कल्पतरू के समान माना गया है जिससे शरीर के सारे रोग नष्ट हो जाते हैं।  इसलिए माएं घर में दही परोसते समय इन बातों का ध्यान रखें। 

इस मौसम में खाएं 
आम धारणा यही है कि बारिश के मौसम में दही नही खानी चाहिए लेकिन दही को बारिश और गर्मी के मौसम में खाना लाभकारी बताया गया है।  सर्दी के मौसम में दही नही खानी चाहिए।  दही ठंडा व भारी होता है इसलिए शीत ऋतु में खाने से मांसपेशियों व नसों में रुकावट आकर नर्व सिस्टम व चेतना कमजोर होने लगती है जिससे व्यक्ति में थकान , निद्रा और आलस जैसे लक्षण होने लगते है। 

डिनर में न लें 
दोपहर में 2 -3 बजे से पहले दही खाना लाभकारी माना गया है।  डिनर में लेने से यह फेफड़ों में संक्रमण, खांसी - जुकाम के अलावा जोड़ों की तकलीफ बढ़ाता है। 

इन रोगों में लाभकारी 
इसे खाली पेट सुबह के समय खाने से अल्सर, एसिडिटी , हाथ-पैरों के दर्द , नेत्र जलन व आंतों के रोगों में आराम मिलता है।  एक समय में 250 ग्राम दही खाया जा सकता है। 

ऐसे करें प्रयोग
 जिन्हें शरीर में कमजोरी , वजन न बढ़ने, अपच या भूख न लगने की समस्या हो उन्हें भोजन के बाद एक कटोरी मीठा दही खाना चाहिए।  दही को दूध व दूध से बनी चीजों के साथ न खाएं वरना अपच की समस्या हो सकती है।