Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

अमरुद के पत्तों के फायदे , Health Benefits Of Guava Leaves


1. अमरुद की पत्तियां जटिल स्टार्च को सुगर में बदलने से रोकती है । जिससे शरीर के वजन को कम करने में सहायता मिलती है । यही कारण है कि वजन घटाने के लिए अमरुद की पत्तियों का चूर्ण उपयोग में लाया जाता है ।

2. अमरुद के पत्तों को कूटकर , लुगदी बना कर गर्म करके गठिया प्रभावित जगह पर लगाने से सूजन दूर हो जाती है । 

3. अमरुद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकल लें । रस में स्वादानुसार चीनी मिलाकर नियमित सेवन करने से स्वप्नदोष जैसी बीमारी से छुटकारा मिलता है|

4. अमरुद की ताज़ी पत्तियों का रस 10-20 मिलीग्राम तक रोजाना सुबह-शाम पीने से ल्यूकोरिया नामक बीमारी में फायदा मिलता है । 

5. अमरुद की पत्तियों का रस लिवर साफ़ करने में मदद करता है । यह बीमारी पैदा करने वाले  कोलेस्ट्रॉल  के स्तर को नियंत्रित करता है । 

6. यह पेट की कई बिमारियों को ठीक करने में असरदार है । १ कप उबलते पानी में अमरुद की पत्तियों को डालकर उबाल लें , पानी ठंडा होने पर छानकर पीने से डायरिया रोग ठीक हो जाता  है । 

7. अमरुद की पत्तियां या फिर उससे तैयार जूस  पीकर आप पाचन तंत्र को ठीक कर सकते है । इससे फ़ूड प्वाइजनिंग में भी काफी राहत मिलती है । 

8. दांत दर्द, गले में दर्द, मसूड़ों की बीमारी आदि अमरुद की पत्तियों के रस से दूर हो जाती  है । अमरुद की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाकर उसे मसूड़ों या दांत पर लगा सकते है । 

9. डेंगू बुखार में अमरुद की पत्तियों का रस पीने से आराम मिलता है यह डेंगू के संक्रमण को दूर करता है । 

10. अमरुद की पत्तियों का रस किसी भी प्रकार की एलर्जी को दूर कर सकता है । यह एलर्जी पैदा करने वाले वायरल को खत्म करता है ।

11. अमरुद के पत्तों पर कत्था लगाकर चबाने से छाले ठीक हो जाते है । केवल अमरुद के पत्तों को चबाने से भी छालों में काफी आराम मिलता है । 

12. अमरुद की पत्तियों में एंटीसेप्टिक गुण होते है| इसलिए अमरुद की पत्तियों को पीसकर पिंपल्स पर लगाने से कुछ ही दिनों में पिंपल्स ठीक हो जाते है । 

13. अमरुद की पत्तियों में बहुत सारा पोषण और एंटीऑक्सीडेंट  होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है । 

14. अमरुद की पत्तियों में एलर्जी अवरोधक गुण पाया जाता है । एलर्जी खुजलाहट का मुख्य कारण है । एलर्जी को कम करने से खुजलाहट अपने आप कम हो जाती है । 

15. आधे सिर में दर्द होने पर सूर्योदय के पूर्व ही कच्चे हरे ताजे अमरुद के पत्ते लेकर पत्थर पर घिसकर लेप  बनाकर माथे पर लगाएं | ऐसा नियमित करने से कुछ ही दिनों में दर्द ठीक हो जायेगा ।

16. अमरुद की पत्तियां एल्फा - ग्लुकोसाइडिस एंजाइम की क्रिया द्वारा रक्त शर्करा को कम  करती है दूसरी तरफ सुक्रोज और लैक्टोज को सोखने से शरीर को रोकती है । जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है । इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए अमरुद के पत्तों का पाउडर बहुत ही फायदेमंद  है ।