Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Menstural Cycle Or MC Periods ( Maasik Dharma ) Pain Gharelu Nuskhe In Hindi

Menstural Cycle Or MC Periods ( Maasik Dharma ) Pain Gharelu Nuskhe In Hindi| Desi Nuskhe Of MC Period Pain | Maasik Dharma Me Dard Ka Desi Ilaz | Home Remedies For MC Period  Pain | Desi Ilaz Of Massik Dharma | Articals Of MC Periods 

मासिक धर्म के पास आते ही कमर, पेट व पैरों में दर्द की शिकायत कई महिलाओं को होती है। पीएमएस, यानी प्री -मेन्स्चुरल सिंड्रोम में मासिक चक्र से एक या डेढ़ सप्ताह पहले दर्द की समस्या शुरू हो जाती हैं।  कई महिलाओं को तो माहवारी के दौरान भी इन तक़लीफ़ो से जूझना पड़ता है।  ऐसे में एक के उप्र एक दवाएं लेने के बजाय घरेलू उपचार अपनाकर देखें।  इनसे दुष्प्रभावों का डर भी नहीं रहेगा और जल्द राहत भी मिलेगी। 

अजवायन 
रसोई में मौजूद अजवायन इन दिनों को बहुत आसान बना सकती है।  एक कप पानी गर्म कीजिए, इसमें एक चम्मच अजवायन डालकर उबलने दें। लगभग पांच मिनट उबलने के बाद गैस बंद कर दें।  इसे छानकर पी लें। उबालना न चाहें , तो आधा चम्मच अजवायन मुंह में डालकर गुनगुना पानी पी लें।  भुनी अजवायन एक कप गर्म दूध के साथ लेने से भी राहत मिलेगी। 

सौंफ 
अजवायन की तरह सौंफ भी इस दर्द से छुटकारा दिलाने में मददगार है। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर पांच मिनट तक उबालें।  मिश्रण गुनगुना हो जाए, तो सौंफ अच्छी तरह मसल लें और पानी छान लें। अब इसमें एक  चम्मच शहद मिलाकर पी लें।  मासिक धर्म शुरू होने से तीन दिन पहले हर रोज दो बार यह पानी पीने से राहत मिलती है। 

नीम 
इस दर्द में नीम का कोई सानी नहीं।  नीम की 8 से 10 पत्तियों का थोड़े से पानी की मदद से पेस्ट बना लें।  इस पेस्ट को गुनगुने पानी के साथ पी लें।  नीम दर्द में राहत देने के अलावा इन दिनों होने वाले इंफेक्शन से भी बचाता है।  इस समय नीम की कच्ची कोंपल भी बड़ी लाभदायक है।  इसे पानी के साथ गटक लें या कच्चा चबा लें , असर जल्द दिखेगा। 

तुलसी 
इस दर्द में तुलसी के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।  एक कप पानी में एक चम्मच तुलसी के पत्ते उबाल लें।  दर्द के दौरान हर दो घंटे बाद यह पानी पिएं।  ध्यान रखें कि पानी गुनगुना रहे , इसे बहुत ठंडा होने न दें।  रोजाना तुलसी की ताजा पत्तियां अपने खाने में लें व सुबह की चाय में भी डालें। 

एलोवेरा 
जानकारों के अनुसार एलोवेरा जूस इन दिनों में सबसे जल्दी राहत प्रदान करता है।  बाजार में यह आसानी से मिल जाता है। एलोवेरा जूस के साथ एक चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार लें।  यह मिश्रण इन दिनों होने वाले रक्तस्राव को सामान्य रखता है।  न केवल मासिक धर्म के दौरान, बल्कि इसका सेवन सप्ताह में दो से तीन बार यूं भी फ़ायदेमंद है। 

अदरक 
दर्द को कम करने में अदरक भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  इन दिनों होने वाली कमजोरी और थकान में तरोताजा करने का गुण भी है अदरक में।  इसका छोटा टुकड़ा कीस लें।  एक कप पानी में किसी अदरक डालें और पांच मिनट के लिए उबाल लें।  छानकर इसमें एक चम्मच शहद और स्वादानुसार नींबू का रस मिलाएं।  चाय की जगह पर इसका सेवन करें।  इस चाय को दिन में तीन बार लें।  इसके अलावा दालचीनी भी लाभप्रद है , एक कप पानी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी उबाल लें।  ठंडा होने के बाद इसे पी लें।  इसे शुरुआत के तीन दिन पिएं। 

आयरन 
इस दौरान  है। अपने खान -पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।  कोशिश करें कि आयरन से भरपूर सब्जियां, फल आदि खाएं।  अधिक कैफ़ीन व चाय लेने से बचें।  इस दौरान जंक फूड , अत्यधिक वसा वाला आहार भी न लें।  यदि रोजाना जिम, योग क्लास आदि जाती हैं तो इस दौरान शरीर को थोड़ा आराम दें।  हां , छोटी छोटी सैर पर आप जा सकती है।  यदि पेट या कमर में बहुत दर्द हो रहा हो, तो पानी के गर्म बैग से भी राहत पा सकती हैं।