Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Homemade Hair Mask In Summer Season Hindi | Hair Pack

Homemade Hair Mask In Summer Season Hindi | Best Hair Pack In Hindi | How To Make A Homemade Hair Mask | Natural Home Remedies For Hair | Hair Pack Mask 

केले का मास्क
केले को मैश करके इसमें एक चम्मच शहद और लेमन जूस मिलाएं।  इसे अच्छी तरह से मिलाकर पैक बनाइए।   इसे  बालों  पर लगाएं , खासकर जड़ों पर।  मास्क के सूख जाने के बाद इसे शैम्पू से धो लें।  ये हेयर मास्क ड्राई हेयर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

मैथी मास्क
आधा कप मैथी को रातभर पानी में डालकर रखिए।  अगले दिन , इसका पेस्ट बनाकर जड़ों से लेकर टिप तक लगाए।  30 मिनट इसे लगाकर रखिए और फिर गुनगुने पानी से धो लीजिए।  इससे मिलेंगे मुलायम और शाइनी बाल।

दाल का मास्क
अगर आपके बाल रूखे हैं तो ये हेयर मास्क ट्राय करिए।  आधा कप उड़द दाल लीजिए और इसका पेस्ट बना लीजिए।  इसमें आधा चम्मच दही मिलाएं और बालों में लगाएं।  इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से बालों को धो लो।

विनेगर
अगर आपके बाल सीधे और बेजान हैं तो इन्हें बाउंसी बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में दो -दो चम्मच विनेगर और शहद मिलाएं।  इसे लगाएं और 15 -20 मिनट के बाद धो लीजिए।

दही ,शहद , विनेगर
ड्रैंडफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहती है तो दही, विनेगर और शहद लगाएं।  दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ कर ड्रैंडफ खत्म करता है।  चाहे तो अंडा और दही भी लगा सकती है।

स्ट्रॉबेरी 
स्ट्रॉबेरी को पीस कर जड़ों में लगाएं।  ये मास्क ऑयली हेयर के लिए बेस्ट है।  स्ट्रॉबेरी ऑयल प्रोडक्शन को रोकता है। 

एवाकाडो मास्क 
हाइड्रेटिंग क्वालिटी के कारण एवाकाडो मास्क , रूखे और टूटे बालों के लिए बेस्ट है।  ये बालों का गिरना भी कम करता है।