Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Head Ache Pain (Sir Dard) TreatMent At Home | Sirdard Upay,Upchar, Nushke In Hindi

Head Ache Pain (Sir Dard) TreatMent At Home | Sirdard Upay,Upchar, Nushke In Hindi| Natural Remedies For Headache |Simple Remedies For Head Ache | Sir Dard Ke Aasan Upay In Hindi | Sir Dard Ka Ilaz | Sir Dard Ke Ghrelu Nushke 


जब सिरदर्द होता है तो किसी काम में मन नहीं लगता।  सिरदर्द की दवाएं भी सेहत पर बुरा असर डालती है।  आप चाहे तो खाने -पीने की कुछ चीजें आपका दर्द कम कर सकती हैं।

दूध
डिहाइड्रेशन सिरदर्द की बड़ी वजह बनता है।  इसलिए खाने में सोडियम की मात्रा कम से कम रखें , ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।  दूध न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है , बल्कि कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण सोडियरस के दुष्प्रभावों को भी कम करता है।  शोध यह साबित कर चुके हैं कि जो लोग दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स कम इस्तेमाल करते है , उन्हें अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है।

खरबूजा
इस फल में पानी और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं।  इसलिए यह सोडियम और डीहाइड्रेशन की वजह से होने वाले सिरदर्द को कम करता है।  एक मध्यम आकार के खरबूजे में 66 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है , जो दिन भर की जरूरत का 16 फीसदी होता है। मैग्नीशियम खून में शर्करा के स्तर को नियमित  करने में मदद करता है।  खून में शर्करा की कम मात्रा भी सिरदर्द का कारण बनती है।

चैरी
यूं तो कोई भी फल खाने से सिरदर्द कम होता है क्योंकि फलों में पानी की मात्रा काफी होती है।  इसलिए ये शरीर को हाइट्रेट करते है।  चैरी में एक विशेष प्रकार का तत्व पाया जाता है , जो खून में मिलकर नाइट्रिक अम्ल में तब्दील हो जाता है।  नाइट्रिक अम्ल सिरदर्द कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है।  आप चाहें तो चैरी की जगह चुकंदर और इसका रस भी इस्तेमाल कर सकती है।

आलू
खरबूजे की तरह आलू भी पोटेशियम से भरपूर होता है।  इसलिए अगर सिरदर्द डीहाइड्रेशन की वजह से है तो आलू की वजह से आराम मिलता है।  एक छिलके सहित आलू में हमारी रोजाना की जरूरत का 25 फीसदी पोटेशियम होता है , साथ ही इसमें विटामिन ए , सी और बी6 भी होता है यदि आप स्टार्च से बचना चाहती हैं तो फिर आलू की जगह केला इस्तेमाल करें।

पानी
यह कोई खाने की चीज नहीं है , लेकिन पानी सिरदर्द कम करने में बड़ी भूमिका निभाता है।  इसलिए पानी काफी मात्रा में पीएं।  इसके अलावा डाइटिंग के चक्कर में किसी भी वक्त के खाने को छोड़ने से बचिए , खासकर इससे उन लोगों को तो बचना ही चाहिए , जिनके खून में शर्करा की मात्रा अनियमित रहती है यानी जिन्हें डायबिटीज होती है।  खून में शर्करा कम होने से भी सिरदर्द होता है। 

Homemade Hair Mask In Summer Season Hindi | Hair Pack

Homemade Hair Mask In Summer Season Hindi | Best Hair Pack In Hindi | How To Make A Homemade Hair Mask | Natural Home Remedies For Hair | Hair Pack Mask 

केले का मास्क
केले को मैश करके इसमें एक चम्मच शहद और लेमन जूस मिलाएं।  इसे अच्छी तरह से मिलाकर पैक बनाइए।   इसे  बालों  पर लगाएं , खासकर जड़ों पर।  मास्क के सूख जाने के बाद इसे शैम्पू से धो लें।  ये हेयर मास्क ड्राई हेयर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

मैथी मास्क
आधा कप मैथी को रातभर पानी में डालकर रखिए।  अगले दिन , इसका पेस्ट बनाकर जड़ों से लेकर टिप तक लगाए।  30 मिनट इसे लगाकर रखिए और फिर गुनगुने पानी से धो लीजिए।  इससे मिलेंगे मुलायम और शाइनी बाल।

दाल का मास्क
अगर आपके बाल रूखे हैं तो ये हेयर मास्क ट्राय करिए।  आधा कप उड़द दाल लीजिए और इसका पेस्ट बना लीजिए।  इसमें आधा चम्मच दही मिलाएं और बालों में लगाएं।  इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से बालों को धो लो।

विनेगर
अगर आपके बाल सीधे और बेजान हैं तो इन्हें बाउंसी बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में दो -दो चम्मच विनेगर और शहद मिलाएं।  इसे लगाएं और 15 -20 मिनट के बाद धो लीजिए।

दही ,शहद , विनेगर
ड्रैंडफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहती है तो दही, विनेगर और शहद लगाएं।  दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को साफ कर ड्रैंडफ खत्म करता है।  चाहे तो अंडा और दही भी लगा सकती है।

स्ट्रॉबेरी 
स्ट्रॉबेरी को पीस कर जड़ों में लगाएं।  ये मास्क ऑयली हेयर के लिए बेस्ट है।  स्ट्रॉबेरी ऑयल प्रोडक्शन को रोकता है। 

एवाकाडो मास्क 
हाइड्रेटिंग क्वालिटी के कारण एवाकाडो मास्क , रूखे और टूटे बालों के लिए बेस्ट है।  ये बालों का गिरना भी कम करता है। 

Diwali Makeup Easy Tips In Hindi | Simple Makeup Tips For Diwali Festival

Diwali Makeup Easy Tips In Hindi | Simple Makeup Tips For Diwali Festival | How To Look Beautiful This Diwali Festival | Tips To Look Different This Diwali | Hindi Makeup Tips On Diwali

दीपावली रोशनी और रंगीनियां लेकर आती है।  इसके आगमन की तैयारी तो आप काफी समय से कर है - घर को नया लुक देकर, लेकिन इन सबके बीच कहीं ऐसा न हो कि आप खुद को भूल जाएं।  आपको सजने -संवरने में हम मदद करेंगे ताकि अपने रंग रूप को दमका कर आप बन जाये गृहलक्ष्मी।  दिवाली पर अमावस की रात ऐसा मेकअप करें कि जगमगाते माहौल में आप सबसे अलग नजर आएं।  

चेहरे का मेकअप :
मेकअप करने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर से हल्के हाथों से मसाज करें।  मसाज करने से आपके रोमछिद्र खुल जाएंगे इसलिए उन्हें बंद करने के लिए बर्फ के टुकड़े से मसाज करें।  इससे रोम बंद हो जाएंगे और दिवाली की लाइटिंग से होने वाली गर्मी के कारण चेहरे पर पसीने का असर नजर नहीं आएगा और मेकअप ज्यादा देर टिका रहेगा। 
आजकल सांवली रंगत के लिए कई सारे फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर मार्केट में उपलब्ध हैं।  लेकिन इसमें ज्यादातर ऑरेंज टोन होती है , इन्हें नहीं लें।  इसके बजाए डीप यलो, रिच गोल्डन टोन वाले फाउंडेशन का उपयोग करें।  फेयर कॉम्प्लेक्शन वाले हैवी फाउंडेशन से बचें टिंटेंड मॉइश्चराइजर और शीयर फाउंडेशन फेयर कलर वाली महिला को नेचुरल लुक देंगे।  ऑयली स्किन वाली महिला क्रीम बेस फाउंडेशन इस्तेमाल नहीं करें।  पाउडर बेस फाउंडेशन काम में लें। 

फाउंडेशन को ब्लैड करने के लिए अपनी उंगलियों से धीरे -धीरे थपथपाएं।  अगर चाहे तो गीले स्पंज से इसे और अच्छी तरह ब्लैड कर सकती है।  फाउंडेशन लगाने के बाद कोई दाग धब्बे नजर आए , तो कंसीलर से इन्हें कवर कर सकती है।  छोटे ब्रश या स्पंज से इन हिस्सों खासकर जॉलाइन के नीचे और नाक के आस पास कंसीलर जरूर लगाएं।  उंगलियों से अच्छी तरह थपथपाएं ताकि ये अच्छी तरह सैट हो जाए। 

आँखों का मेकअप :
यदि आपके आंखों के ऊपर की स्किन डैड है , तो मेकअप से पहले थोड़ी सी वैसलीन लगाएं और क्रीमबेस आई शैडो लगाएं।  चाहें तो आईशैडो के बाद शियर डस्ट भी लगा सकती हैं।  अगर आंखें गोल हैं , तो आंखों के कोनों से बाहर निकलते हुए मेकअप करें।  इससे आंखें बड़ी दिखती है।  आंखों को सॉफ्ट लुक देने के लिए ब्लैक या ब्राउन आई लाइनर से आंखों को हाईलाइट करें।  थोड़ा ड्रामेटिक लुक पाने के लिए मैटेलिक शेड कॉपर , सिल्वर, ऑरेंज , ब्राउन या बरगंडी शेड लें।  यलो के लिए मॉइश्चराइजर में गोल्डन शिमर मिलाकर लगाएं। 
आंखें छोटी हो , तो पलकों पर मस्कारा जरूर लगाएं तथा निचले लिड पर काजल लगाएं।  पूरे मेकअप में गालों पर भी ध्यान देना चाहिए।  इसके लिए चिक एप्पल को पिंक या एप्रीकोट ब्लशर से हाईलाइट  करें। 

होठों का मेकअप
लिपस्टिक लगाने के लिए हमेशा लिपब्रश का इस्तेमाल करें।  अगर आपके होंठ एक समान नहीं हैं , जैसे एक पतला और एक मोटा है , तो पतले होंठ को मोटा लुक दे।  इसके लिए लिप लाइनर से पतले होंठ को नेचुरल लिप लाइनर से थोड़ा ऊपर की ओर आउट लाइन करके मोटे होंठ से बैलेंस करें।  फिर लिपस्टिक लगाएं , इससे दोनों होंठ समान नजर आएंगे। 
बड़ी नाक को छोटा लुक देने के लिए नाक के नीचे और टिप पर गहरा रंग ब्लैड करें तथा नाक को लंबा लुक देने के लिए ऊपर से नीचे तक टिप के हिस्से को हाईलाइट करें। 

हेयर स्टाइल :
1 . साइड पार्टिग करके पीछे के बालों को बैक कांबिंग कर लें।  थोड़ा सा पफी लुक देकर है बना लें।  फ्रंट से बालों को एक साइड में ले जाकर हाईबन  के आसपास रैप कर दें। 

2 . आगे से साइड पार्टिंग कर लें।  दोनों साइडों से बैक कांबिंग करके हाईबन बना लें।  फिर साइड में स्टोन स्टडिड फ्लॉवर को डेकोरेट कर साइड से बालों को निकाल कर कर्ल कर लें। 

3  सोबर लुक के  लिए फ्रंट में एक साइड से बैक कांबिंग कर बालों को पीछे ले जाकर पिन अप कर लें।  उनके सेंटर में हेयर एक्सेसरीज से डेकोरेट करें। 

4  यदि आप ग्लैमरस हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं , तप टॉप पर हाईबन बनाकर बालों को स्पाइसी लुक दें , फिर उन पर कलर्ड स्प्रे कर सकते है। 

दिवाली पर हाथों और पैरों पर मेहंदी जरूर लगाएं।  यदि चाहे , तो बॉडी पर टेटू भी लगा सकती है। 

WhatsApp Status Best True Lines In Hindi

WhatsApp Status Best Lines In Hindi| Jeewan Darshan True Lines In Hindi | Best True Lines For WhatsApp Status 

आश्रय देने पर , सिर चढ़ जाता है।
उपदेश देने पर, मुड़ कर बैठता है।
आदर करने पर , खुशामद समझता है।
उपकार करने पर , अस्वीकार करता है।
विश्वास करने पर , हानि पहुँचता  है।
क्षमा करने पर , दुर्बल समझता है।
प्यार करने पर , आघात करता है।
दुःख के समय , सुयोग खोजता है।
सुख के समय , ईष्र्या करता है। 

Coconut Kalakand Recipe In Navratri Vrat, Fasting In Hindi

Coconut Kalakand Recipe In Navratri Vrat, Fasting  In Hindi | Navratri Vrat Sweet Recipe | Navratri Fasting Vrat Recipe | Nariyl Kalakand Recipe In Hindi | 

नारियल कलाकंद ( Coconut Kalakand )

 सामग्री ( Ingredients ):

                            कच्चा नारियल     1 नग
                            दूध                      1 लीटर
                            चीनी                   150 ग्राम
                            केसर                   8 - 10 पत्ती
                            पिस्ता कतरन      1 छोटा चम्मच
                            पिसी इलायची      1/4  चम्मच

विधि ( Mothod) :

           नारियल तोड़कर टुकड़े निकाले और उनके ऊपर का छिलका चाकू से छीलकर उतार दें।  अब नारियल के टुकड़ों को धोकर मिक्सी में महीन पीस लें।  पिसती समय 1/2 कटोरी दूध डालने से आसानी से पिसेगा।  कड़ाही में दूध और पीसा नारियल डालकर आंच पर चढ़ाएं और तेज आंच पर हिलाते हुए थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।  अब इसमें चीनी, केसर और  इलायची डालें और चीनी का पानी सूखने तक 10 मिनट और पकाएं।  इसे थोड़ा नरम ही रखना है।  ठंडा होकर थोड़ा गाढ़ा हो जाता है।  ठंडा करके पिस्ता कतरन बुरकाएं और परोसें। 

Make-Up Tips Hindi For Garba Night, Dandiya Night

Make-Up Tips Hindi For Garba Night, Dandiya Night | Navratri Make-Up Tips Hindi | Garba Night MakeUp Tips | Dandiya Night Make Up Tips Hind

अपने मेकअप का विशेष खयाल रखें।  गरबा करते समय चेहरे पर पसीना आना स्वभाविक है।  इसलिए मेकअप प्रोडक्ट्स वाटर प्रूफ हों और साथ ही अच्छी कंपनी के भी हों , क्रायलोन  , मैक , बी. एंड डी., बोब्बी ब्राउन। 

मेकअप करने से पहले चेहरा अच्छे फेसवॉश से साफ करें।  यदि आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो क्रीम बिल्कुल नहीं लगाएं , इसकी जगह किसी अच्छी कंपनी के स्किन टोनर या एस्ट्रिजेंट को रुई में भिगोकर चेहरे व गर्दन को अच्छी तरह से साफ करें।  अपनी स्किन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन लगाएं , फाउंडेशन यदि पाउडर बेस हो तो ज्यादा बेहतर होगा। 

अब आई मेकअप शुरू करें।  सबसे पहले गुलाबजल से आंखे धोएं।  आंखों पर सिंगल लाइट कलर से बेस बनाएं , फिर उसके ऊपर अपनी ड्रेस के अनुरूप कलर लगाएं। आप चाहें तो एक के बजाय दो या तीन कलर की शेडिंग कर सकती।  इसके बाद हैवी मस्कारा लगाएं , आंखों से बाहर निकलता हुआ लाइनर लगाएं साथ ही आंखों में काजल भी लगाएं।  लाइनर ब्रश से काजल को फिनिशिंग दें। 

अब आप स्किन के अनुरूप ब्लशर लगाएं।  अगर आपका कलर फेयर है तो पिंक तथा यदि सांवला कलर है तो ब्राउन या ब्रॉन्ज कलर का ब्लशर लगाएं।  आखिर में लिपस्टिक लगाएं।  अपने आपको और अधिक खूबसूरत दिखने के लिए अपने माथे पर कलरफुल बिंदी लगा सकती हैं। 

वैसे तो आप अपनी मनपसंद हेयर स्टाइल बना सकती है।  पर अगर हाई जुड़ा या लम्बी चोटी , जो गजरे से सजी हुई हो, बनाएंगी , तो चुनरी को आसानी से लगा सकेंगी।