Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

आम के गुठली के फायदे , Health Benefits Of Mango Seed


1. आम के गुठली के बीजों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें । १ से डेढ़ चम्म्च इस पाउडर का सुबह शाम पानी के साथ सेवन करने से कई बिमारियों में फायदा मिलता है । 

2. गुठली के अंदर पाये जाने वाले बीज से पेट से संबंधित बीमारियां दूर होती है । इसके अलावा यह  दस्त, बवासीर, व् मासिक धर्म के दौरान होने वाले रक्तस्राव को रोकता है । 

3. बच्चों को यदि बाल तोड़ फोड़ा हो जाये तो आम की गुठली का लेप दिन में २ बार  हल्के हाथों से मलने से कुछ ही दिनों में फोड़ा ठीक हो जायेगा । 

4. अक्सर बच्चों के पेट में कीड़े पड़ जाते है ऐसी स्थिति में नमक में भुनी गुठली का चूर्ण तैयार बना लें । यह चूर्ण बच्चे को गुनगुने पानी के साथ पिलाए इससे कीड़े पड़ना बंद हो जाएंगे । 

5. शरीर के जले भाग पर आम की सुखी गुठली पीसकर मलने से काफी ठंडक मिलती है ।

6. सुखी गुठली के पाउडर से सुबह - शाम मंजन करने से दांत मजबूत बनते है, दांतों से खून रिसना भी बंद हो जाता है साथ ही मुहं की दुर्गंद भी गायब हो जाती है । 

7. आम की सुखी गुठली के ५ ग्राम पाउडर में २० ग्राम पानी मिलाकर घोल तैयार करें , रात को इस घोल को लोहे के बर्तन में डालकर रख दें , सुबह इस घोल को बालों में मलने से बालों की सफेदी दूर होती है साथ ही बाल मुलायम और चमकदार भी बनते है । 

8. आम के पेड़ की सुखी छाल और आम की सुखी गुठली पीसकर पाउडर बना लें , इस पाउडर में निम्बू का रस मिलाकर सिर में लगाने से जुएं  खत्म हो जाती है । 

9. आम की गुठली का तेल मुहांसों व् झाइंयों पर लगाने से सारे दाग ठीक हो जाते है । 

10. इसके तेल से चेहरे की नियमित मालिश करने से चेहरा भी कांतिमय बनता है ।