Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

गर्म पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Lukewarm Water


1. गर्म पानी पीने से त्वचा का रूखापन दूर होता है जिससे त्वचा मुलायम व् चमकदार बनती है । 

2. गर्म पानी पीने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते है । 

3. सुबह खाली पेट और भोजन के बाद गर्म पानी पीते रहने से पाचन संबंधित समस्या नहीं होती साथ ही गैस और कब्ज जैसे रोग से भी बचाव रहता है । 

4. 1 गिलास गर्म पानी में 1 निम्बू का रस, 2 ग्राम काली मिर्च, थोड़ा सा नमक मिलाकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है साथ ही भूख भी खुलकर लगती है । 

5. सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से सीने की जलन दूर होती है और मूत्र संबंधित रोगों से भी बचाव रहता है । 

6. बुखार में गर्म पानी पीने से रोगी को जल्दी आराम मिलता है । 

7. गर्म पानी के सेवन से सर्दी ,कफ जैसे रोग से बचाव रहता है । 

8. सुबह  खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी में 1 निम्बू का रस मिलाकर पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं रहती ।

9. सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में निम्बू और शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है और नियमित  भोजन के 1 घंटे बाद 1 गिलास गर्म पानी पीने से मोटापा कंट्रोल में रहता है । 

10. गर्म पानी के नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द या गैस के दर्द में काफी राहत मिलती है ।

11. रोजाना गर्म पानी के सेवन से मुहांसों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है । 

12. सिर में दर्द होने पर गर्म पानी के सेवन से दर्द को कम किया जा सकता है । 

13. गर्म पानी के सेवन से मांशपेशियों की ऐठन दूर होती है । 

14. 1 गिलास गर्म पानी में निम्बू का रस मिलाकर पीने से एनर्जी लेवल बढ़ता है ।